बाइक खाई में गिरने से युवक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भुजियाघाट में अनियंत्रित बाइक खाई में गिर गई। जिससे उसमें सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष नगर बिन्दुखत्ता निवासी 25 वर्षीय सुरेश कुमार भट्ट पुत्र भुवन चन्द्र भट्ट बीते दिवस किसी काम से नैनीताल गया हुआ था। बताया जाता है कि बीती शाम वह नैनीताल से हल्द्वानी आ रहा था कि तभी भुजियाघाट के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंचे काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को खाई से बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल।12 नवंबर 2026।बृहस्पतिवार सिंह राशि में मंगल का प्रवेश, मौसम में बदलाव के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत; जानिए सभी 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440