कोचिंग जा रहे युवक आयाअनियंत्रित बस की चपेट में, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोचिंग जा रहे युवक अनियंत्रित गति से आ रही बस की चपेट में आ गया बस ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। उपचार हेतु उसे एसटीएच लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पदमपुर लामाचौड़ निवासी अनिल कुमार (29 वर्षीय) पुत्र हंसा राम जो हल्द्वानी में कोचिंग करता था। बताया जाता है कि वह बीते दिवस सुबह अपनी बाइक संख्या यूके 01सी-1825 पर सवार होकर हल्द्वानी कोचिंग के लिए जा रहा था इसी दौरान कमलुवागांजा क्षेत्र में अनियंत्रित गति से आ रही बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे अनिल बस के पहिये के नीचे आ गया और वह बुरी तरीके से घायल हो गया जिसे तुरन्त उपचार हेतु डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   24 मई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440