सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

Youth injured in road accident died during treatment

समाचार सच, हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार (Treatment of youth injured in road accident) के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हादसा 31 दिसंबर की रात को हुआ था जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल (private hospital) में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अहम पदों पर नई तैनाती, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

आनपुर नवाड निवासी पुष्कर सिंह ढैला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 31 दिसंबर की रात उसके भाई अर्जुन ढैला को कमलुवागांजा रोड पर स्थित बैलेसिंग रेस्टोरेंट के पास एक कार यूके 04 एडी 3435 ने टक्कर मार कर घायल कर दिया था जिसके बाद कार चालक के फरार हो गया। लोगों ने अर्जुन को सेंट्रल हास्पीटल में भर्ती कराया। लेकिन उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे कृष्णा अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440