नहाते हुये यमुना नदी में बहा युवक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कट्टा पत्थर में अपने 03 दोस्तो के साथ पिकनिक बनाने आया युवक नहाते हुये यमुना नदी में बहा गया। जिसकी काफी तलाश जल पुलिस, फायर सर्विस की सहायता से की गई, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी डाकपत्थर को सूचना मिली कि एक युवक अपने 03 दोस्तों के साथ पिकनिक बनाने कट्टा पत्थर आया था, जहाँ नहाते समय युवक यमुना नदी में बह गया है। इस सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विकास नगर के निर्देशन में चौकी प्रभारी डाकपत्थर पुलिस बल, जल पुलिस व फायर सर्विस के मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी करने में पता चला कि उक्त युवक का नाम हन्नी प्रजापति पुत्र विजय कुमार निवासी कुमार मंडी यमुना कॉलोनी देहरादून उम्र 23 वर्ष है जो अपने तीन मित्रों मुकेश निवासी कुमार मंडी यमुना कॉलोनी देहरादून, मनीष व मयंक निवासी विकास नगर गुरुद्वारा गली देहरादून के साथ पिकनिक मनाने कट्टा पत्थर आया था, जहां नहाते वक्त हन्नी प्रजापति नदी के बहाव में बह गया, जिसकी काफी तलाश जल पुलिस, फायर सर्विस की सहायता से की गई, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें -   UKPSC का बड़ा अपडेट: गलत एडमिट कार्ड रद्द, 29 अप्रैल को जारी होंगे नए प्रवेश पत्र

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440