समाचार सच, देहरादून। राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि) से पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा तथा राष्ट्रीय निशानेबाज श्रीमती आरुषि राणा ने शिष्टाचार भेंट की। उल्लेखनीय है कि श्रीमती आरुषि राणा ने मार्च 2022 में आयोजित क्लाइमेट फोर्स अंटार्कटिका एक्सपेंडेशन मे सफलतापूर्वक प्रतिभाग किया था। श्रीमती आरुषि राणा की सराहना करते हुए राज्यपाल ने उनसे अंटार्कटिका एक्सपेंडेशन के अनुभवों की जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि श्रीमती आरुषि राणा की उपलब्धि से उत्तराखंड के युवाओं विशेषकर बालिकाओं को प्रेरणा मिलेगी।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



