भीमताल घूमने आये दिल्ली के यू-ट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली से भीमताल घूमने आए एक यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। पुलिस प्रथम दृष्टया हार्टअटैक से मौत की आशंका जता रही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय अमित कुमार पुत्र जागन लाल निवासी मकान नंबर-38 निकट एमसीडी प्राइमरी स्कूल कांडली, पूर्वी दिल्ली तीन दिन पूर्व अपने दोस्तों के साथ भीमताल घूमने आया था। अमित यूट्यूबर था। इन लोगों ने कई स्थानों पर वीडियो भी बनाए थे।
बीते दिन रविवार को भ्रमण के दौरान अचानक अमित की तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल ले जाया गया। हालत ज्यादा खराब होने पर वहां से उसे हल्द्वानी डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440