समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले में रेरा की विसंगतियों को लेकर चल रहे गतिरोध के समाप्त होने के बाद उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने तक पूर्व की भांति जमीनों की रजिस्ट्री शुरू कराने के लिए संघर्षरत किसान, विकासकर्ता एवं युवा किसान संघर्ष समिति के लोगो ने कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के आवास पर पहुचकर उनकी इस लड़ाई में हर कदम पर साथ देने के लिए विधायक बंशीधर भगत, मेयर जोगेंद्र रौतेला एवं जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट का फूलमाला पहना कर और मिठाई खिला आभार व्यक्त कियां
आपको बता दें कि विगत दो माह से रेरा के नियम लागू होने से किसान अपनी जमीन की खरीद फरोख्त नही कर पा रहे थे, जिसके लिए उन्होंने रेरा के नियमों को भौगोलिक आधार पर अनुचित बताया और नियम के खिलाफ आंदोलन में कूद गए थे। लगभग डेढ़ माह से आंदोलनरत किसानों ने कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेला और प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत के नेतृत्व में शासन स्तर पर लगातार पैरवी कर रेरा नियम के लागू होने से आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को सरकार के समक्ष रखा, कई चरणों की वार्ता के उपरांत सरकार ने एक समिति गठित कर छह माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है जिसमें किसानों और विकासकर्ताओं को आ रही परेशानियों का अध्ययन किया जाएगा।
लम्बे समय से बन्द चल रही जमीनों की रजिस्ट्री के पुनः खुलने पर आज सुबह भारी संख्या में सभी आंदोलनरत संगठन विधायक बंशीधर भगत के आवास पर जिंदाबाद करते हुए पहुँचे और उनका फूलमालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
विधायक भगत ने इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि समिति के गठन के बाद सभी किसान अपनी परेशानियां समिति के सामने ईमानदारी से रखें। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा गठित समिति में स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान एवं विकासकर्ताओं को भी सदस्य बनाने को कहा है। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में भी कहा है वो किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही समिति का गठन कर रहे हैं जो छह माह में अपनी रिपोर्ट देगी जिसके बाद ही कोई कानून लागू किया जाएगा। विधायक भगत ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रकरण में जितनी गम्भीरता और अपनापन दिखा कर जितने इत्मीनान से उनसे मिलने गए शिष्टमण्डल को हर बार सुना उनकी समस्या का समाधान निकाला उंसके लिए वो भी राज्य के युवा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।
इस दौरान बलजीत सिंह, ललित जोशी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, परमजीत पम्मा, अजमेर सिंह, हरक सिंह राणा, जगदीश रावत, हिमांशु भट्ट, गणेश भंडारी, राजेश पांडे, रवि कुरिया, लाखन निगल्टिया, उमेश नैनवाल, भुवन आर्या, जगदीश राणा, सुरेश मेहरा, अनिल पड़लिया समेत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Yuva Kisan Sangharsh Samiti expressed gratitude to MLA Bhagat and Mayor Rautela



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



