समाचार सच, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड द्वारा मोदी सरकार के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गठित प्रदेश स्तरीय समिति में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर अंसारी को प्रदेश सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी नेतृत्व द्वारा मिली इस नई जिम्मेदारी पर जहीर अंसारी ने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ एवं संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना समिति का मुख्य उद्देश्य रहेगा। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए भी लगातार कार्य किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ द्वारा गठित इस समिति में गुरप्रीत छावड़ा को प्रदेश संयोजक बनाया गया है, जबकि जहीर अंसारी सह-संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समिति में शमीना सिद्दीकी, सलमान अंसारी, दिलशाद देहान और आरिफ हुसैन को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
जहीर अंसारी ने विश्वास दिलाया कि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटेंगे तथा भाजपा की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



