कांग्रेस की संगठनात्मक कमेटी की जूम बैठक, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावों की तैयारियों में जुट जाने का आहवान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज आगामी नगर निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनावों के मध्यनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मण्डलवार महत्वपूर्ण संगठनात्मक कमेटी की जूम बैठकें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात द्वारा संयुक्त रूप से ली गयी। दो चरणों में हुई बैठकों में आगामी चुनावों से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रदेश के जिला, महानगर अध्यक्ष गण से चर्चा हुई।

जूम के माध्यम से सम्पन्न हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी जिला, महानगर अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए भविष्य में होने वालें चुनावों की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकारों की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ कांग्रेस सरकारों की उपलब्धियों से जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है, भाजपा के जो नेता यह कहते हैं कि कांग्रेस ने अपने 70 साल के शासन में क्या किया? उन लोगों के झूठ का हमें पर्दाफाश करना है। साथ ही उन्होंने ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से संगठन से जोडनें की सलाह दी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में इस लोकसभा सीट पर 7 नामांकन पत्र हुए खारिज, जानिए किस सीट पर हुए कितने नामांकन

अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने कहा कि हर वार्ड में कार्यकर्ताओं की एक ऐसी टीम हो जो वार्ड की सम्पूर्ण जानकारी से समय समय पर पार्टी नेतृत्व को अवगत कराये। परिसीमन के समय वार्डाे में आरक्षण की प्रक्रिया निष्पक्ष हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाए तथा समय समय पर प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट प्रेषित की जाए। बैठक में सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों, ने अपने अपने सुझाव दिए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440