
समाचार सच, हल्द्वानी। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी मंगल पड़ाव द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव के पांचवें दिन विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 125 लोगों ने रक्तदान किया।
इससे पूर्व प्रातःकाल पंडित विवेक शर्मा, सोनू शौरी ने विधिविधान के साथ पूजा सम्पन्न करवाई। तद्पश्चात रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय एवं बेस चिकित्सालय के चिकित्सकों व स्टाफ के सहयोग से 125 यूनिट रक्त एकत्र किया। इस दौरान रक्तदान कार्यक्रम के संयोजक नन्द किशोर लाला जायसवाल ने चिकित्सकों एवं रक्तदान करने वाले सभी का आभार व्यक्त किया। रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से डा.पंकज वर्मा, रामरूप गुप्ता, सौरभ भट्ट, हिमांशु मिश्रा, दिनेश अग्रवाल दीपू, अशोक सिन्धी, अनिल अग्रवाल, पदम् पाल, योगिता बनोला, राजू जायसवाल, अमित जोशी सन्नी कपूर समेत 125 लोग शामिल रहे।
शाम को धार्मिक व संस्कृति कार्यक्रमों के साथ डांडिया डांडिया डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 15 डांडिया कपल ग्रुप ने हिस्सा लिया। डांडिया कपल डांस में 50 जोड़े शामिल हुये। डांडिया कपल ड्रेस में 30 जोड़े ने प्रयोगिता में हिस्सा लिया। जज की भूमिका सुजाता माहेश्वरी व मीनू अग्रवाल बिष्ट ने निभाई। प्रथम व द्वितीय तृतीय स्थान हासिल करने वाले कपालों ट्रॉफी भेट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम अतिथियों में मेयर जोगेन्द्र रौतेला विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, अजय राजौर, पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व चेयरमैन रेनू अधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर कार्यक्रम संचालन हरिमोहन अरोड़ा व रूपेन्द्र नागर ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डा.पंकज वर्मा, डा.विनीता धर्मेंद्र गुप्ता, कपूर पदम् पाल, अशोक सिंधी, सुभाष मोंगा, सूरज लम्बा, प्रताप रैक्वाल, सौरभ भट्ट, हेमन्त साहू, विपिन साहू, सुनील गुप्ता, सन्नी कपूर, हर्षवर्धन पांडे समेत हज़ारों की तादाद में भक्त थे। मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू ने बताया कल खाटू श्याम बाबा का दरबार मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



