उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 130 नई बसें शामिल, मुख्यमंत्री धामी ने किया इन बसों का लोकार्पण

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में आज 130 नई बसें शामिल की गईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून आईएसबीटी में इन बसों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नई बसों के संचालन से पहाड़ों के दूर-दराज के क्षेत्रों में लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, कारण अज्ञात

सीएम धामी ने राज्य के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि विदेशों में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों को अब अपने राज्य पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य कर 33 प्रतिशत बढ़ा है और 14 स्थानों पर नए बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही राज्य में इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने निगम के सभी कार्मिकों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। अंत में, उन्होंने प्रदेश की जनता से सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल की अपील की, ताकि यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440