धूमधाम से मनाई गयी भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की 136वीं जयन्ती

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत का 136वां जन्म दिवस समारोह श्रद्धापूर्वक मनाया गया। तिकोनियां स्थित पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक गोपाल रावत एवं संयोजक रेनु जोशी ने पंत जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसके उपरांत एम बी इंटर कॉलेज हल्द्वानी के सभागार में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया एवं एसपी सिटी हरबंस सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अपने सम्बोधन मे अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया ने भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत जी के जीवन परिचय को बताते हुए कहा कि पं0 पंत जी महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को देश की जनशक्ति में आत्मिक ऊर्जा का स्रोत मानते थे। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हमें पं0 पंत जी के आदर्शों, को अपनाते हुये हमें राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि पंडित पंत जी की उपलब्धियां देश व प्रदेश के चारोें दिशाओं में प्रदर्शित होती थी। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन मे अपनाते हुये, अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते है। उन्होेंने कहा कि पंत जी पर्यावरण को बचाये रखने के लिए देश व प्रदेश के लिए काफी कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद स्वतंत्र भारत को नई दिशा देने में किए गए योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।
संयोजक रेणु जोशी ने भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा पंत जी के द्वारा देश व प्रदेश में किये गये कार्यों पर भी विस्तृत जानकारियां दी। पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती पर विद्यालयों के बच्चों तथा खालसा स्कूल व एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी स्कूल संचालक के खिलाफ रामनगर में एकजुट हुए पत्रकार, सीएम धामी तक पहुंचा मामला

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत, हुकम सिंह कुंवर, रवि जोशी, प्रमोद बोरा, गणेश जोशी, हेमंत बगड़वाल, सिटी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा तहसीलदार संजय कुमार के साथी ही स्कूली बच्चे एवं गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डीके पंत द्वारा किया गया।

इधर नैनीताल में पूर्व सांसद श्रीमती इला पन्त ने नैनीताल क्लब के सभागार में भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी के 136 वें जन्मदिन समारोह कार्यक्रम मैं बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्रीमति पन्त ने कार्यक्रम से जुड़े सभी पदाधिकारियों को भव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर बधाई देते हुए भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी एवं कुशल प्रशासक थे, समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई। देश की आजादी से पूर्व एवं देश की आजादी के बाद भी उन्होंने देश सेवा के लिए जो कार्य किये, वे सभी कार्य हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया। हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है भाविपीढी को महान सपूत के जीवन के बारे जानकारी होनी चाहिए कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी का पहाड़ के प्रति विशेष लगाव था। जीवन में तमाम समस्याओं के बावजूद भी वे अपने कर्तव्य पथ से कभी पीछे नहीं हटे, पन्त जी के पास कई महत्वपूर्ण दायित्व रहे ऐसे महान सपूत से प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ना होगा

यह भी पढ़ें -   जय बाबा केदार! 51 क्विंटल फूलों से सजा धाम, कपाट खुलते ही गूंजा पूरा हिमालय - पहले दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत जी ने देश की आजादी के लिए पूरा जीवन खपाया। उन्होंने पहाड़ के विकास एवं संस्कृति के संरक्षण का कार्य किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभमि के साथ वीरभूमि भी है। पं.गोविंद बल्लभ पंत जैसे क्रांतिकारी इसी देवभूमि में पैदा हुए कहा कि भारत रत्न पं.गोविंद बल्लभ पंत जी ने जो रास्ता दिखाया, उससे प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ना होगा। वे देवभूमि उत्तराखण्ड के गौरव एवं सम्मान हैं।

भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी के जन्मदिन दिन के शुुभ अवसर पर जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं जिन्होंने अपने विद्यालय में सबसे ज्यादा अंक हासिल कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया उन्हे पुरूस्कृत भी किया गया जिनमें रा०जूवहा०खुर्पाताल, यश
रा०जूवहा०जोग्यूड़ा, प्रियंका आर्या रा०जूवहा०अधौड़ा पीहू महरा, रा०जू०हा०फगुनियाखेत,लक्की जोशी, रा०जूव्हा०थापला डौली, रा०उ०मा०वि०जलाल गॉव गौरव बिष्ट, रा०इ०कॉबमंगोली कार्तिक कोरंगा, रा०बा०इ०कॉ० खुर्पाताल महिमा कनवाल छात्र-छात्राएं के अलावा विभिन्न समाजसेवी को सम्मानित किया गया इसके अलावा स्कूली छात्र-छात्राओ ने छोलिया नृत्य, देश भक्ति के गानो के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, इसके अलावा अनेक बक्ताओ ने पन्त जी की जीवनी पर विस्तार रूप से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन नवीन चंद्र पांडे ने किया। इस अवसर पर श्रीमती इला पन्त के पुत्रों सुनील पंत, सरिता पन्त, पूर्व सांसद डॉ महेंद्र पाल सिंह, पूर्व विधायक, संजीव कुमार आर्य, कार्यक्रम के प्रदेश मुख्य संयोजक गोपाल रावत, मुख्य संयोजक पूरन सिंह मेहरा, स्टेट संयोजक राजेश कुमार, कर्डिनेटर ललित भट्ट सहसंयोजक गोपाल सिंह रावत, प्रो लक्ष्मण सिंह, सुनील कुमार शर्मा, के. एस. रौतेला, हाई कोर्ट के बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह रावत, शांति मेहरा, दया किशन पोखरिया, आनंद बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, कैलाश वर्मा शांति मेहरा, विमला अधिकारी, गिरीश रंजन तिवारी के अलावा कार्यक्रम के संयोजक एव पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, स्कूली छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440