ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय किन्नर की मौत, साथियों ने रेलवे फाटक पर किया हंगामा

खबर शेयर करें

समाचार सच, लक्सर।
लक्सर-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खड़ंजा कुतुबपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 19 वर्षीय किन्नर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के साथी मौके पर पहुंच गए और मौत की परिस्थितियों को लेकर नाराजगी जताते हुए रेलवे फाटक के पास हंगामा शुरू कर दिया।
मृतक की पहचान अनस उर्फ अलीशा (19) पुत्री नईम, निवासी देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

हंगामे की सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा प्रदीप कुमार और दरोगा विपिन कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के साथियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। काफी समझाने के बाद मौके पर स्थिति सामान्य हुई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में हाईवे के पास दिनदहाड़े घोड़े पर झपटा बाघ, आबादी में दहशत

पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि मृतक रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और ट्रेन की चपेट में आने की घटना कैसे हुई। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   आज कुमाऊं में मनाया जा रहा सातू का पर्व, महिलाओं ने की गौरी-महेश्वर की पूजा; कल होगा आठू का व्रत और प्रतिमा विसर्जन

एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद कुछ समय तक रेलवे फाटक के आसपास लोगों की भीड़ जुटी रही।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440