सघन चेकिंग के दौरान पकड़ी 23 पेटी अवैध शराब, चालक समेत एक व्यक्ति फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देशों का असर दिखाई देने लगा हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने कुछ दिन पूर्व ही बॉर्डर क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिकता मजबूत करने के निर्देश दिये थे। बॉर्डर एरिया में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 23 पेटी अवैध शराब, बियर पकड़ी हैं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी इंटरस्टेट बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा बॉर्डर से आने जाने वाले लोगों व वाहनों पर सतर्क निगरानी रखने के सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में आज कुल्हाल चौकी पर चौकिंग के दौरान पुलिस द्वारा हिमाचल प्रदेश की तरफ से आ रही एक स्कोडा कार को चेकिंग के लिये रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी को भगा दिया, जिस पर पुलिस द्वारा उक्त वाहन का पीछा करके 4 किलोमीटर की दूरी पर उक्त वाहन को पकड़ लिया। वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति वाहन को छोड़कर फरार हो गये। गाड़ी को चौक करने पर उसमें 8 पेटी बियर तथा 15 पेटी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। पुलिस द्वारा मौके से गाड़ी व शराब को कब्जे में लेकर उक्त संबंध में थाना विकासनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्धपक्ष 2026: तर्पण के दौरान जल में काले तिल मिलाकर पितरों को अर्पित करने की परंपरा है आखिर क्यों?
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440