समाचार सच, हल्द्वानी। विवाह समारोह व्यापार संघर्ष समिति ने शादी विवाह में 400 लोगों के शामिल होने की अनुमति देने की मांग की है। ऐसा न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई है। विवाह समारोह व्यापार संघर्ष समिति से जुड़े टैंट, लाइट, बैंड, डीजे, साउंड, फोटोग्राफी, बग्गी, बैंकट हाल, कैटरिंग, ढ़ोल नगाड़ों वालों ने शनिवार को बुद्ध पार्क में धरना दिया।
इस दौरान समिति के मुख्य संयोजक नवीन पांडे, सहसंयोजक रूपेंद्र नागर, हर्ष वर्द्धन पांडे ने कहा कि अब इस कारोबार से जुड़े लोगों का सब्र जवाब देने लगा है। रोजी-रोटी के लिए भी परेशानी हो रही है, भूखे मरने से भला संघर्ष किया जाए, संभवतया कुछ राहत मिल सके। कहा कि वह लंबे समय से सरकार के समक्ष अपनी मांग उठाते चले आ रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी केंद्र व राज्य सरकार की होगी।
इस धरने को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, क्रान्तिकारी नेता मदनमोहन जोशी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी के अलावा बिन्दुखत्ता, कालाढूंगी, नैनीताल, लालकुआं काठगोदाम के व्यापारियों ने अपना समर्थन दिया।
धरने में कुमाऊं मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह, मन्नू चौहान, शशि नयाल, लक्ष्मण बिष्ट, उसान हुसैन, महबूब खान, राजेन्द्र घोड़ी वाले, हरजीत सिंह सच्चर, प्रभु पांडे, धीरज जोशी, नरेंद्र पाल सिंह, सोनू सैनी, राजू चौहान, राजू प्रजापति, बृजेश प्रजापति, सादक अली, पुष्कर राम सहित कई व्यापारीगण बैंठे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


