बतौर लेफ्टिनेंट देश-विदेश की सेना का अभिन्न अंग बने 423 जेंटलमैन कैडेट

खबर शेयर करें

ड्रिल स्क्वायर पर मार्कर्स कॉल के साथ हुआ परेड का आगाज

समाचार सच, देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी में आज पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद 423 जेंटलमैन कैडेट बतौर लेफ्टिनेंट देश-विदेश की सेना का अभिन्न अंग बन गए। आज आईएमए के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ।कंपनी सार्जेट मेजर अभिमन्यु कौशिक, रोहित कुमार, सूरज राय, प्रिंस राज, नितिन सुरेश व आजिंक्य कलसे ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी जगह ली। पीओपी के मुख्य अतिथि भारतीय सेना प्रमुख जनरल मुकुंद नरवणे परेड मैदान में पहुंचे। जेंटलमैन कैडेट्स ने सलामी देकर उनका स्वागत किया। इस बार परेड सादगी से हुई। हर टुकड़ी में अमूमन दस कैडेट एक लाइन में होते हैं, पर कोरोना संक्रमण के चलते इस बार इनकी संख्या आठ रखी गयी। ताकि कैडेटों के बीच दो मीटर की दूरी रहे। सेरेमनी के बाद पासिंग आउट बैच के 423 जेंटलमैन कैडेट देश-विदेश की सेना के अंग बन गए। इनमें 333 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिले, जबकि 90 युवा सैन्य अधिकारी नौ मित्र देशों के हैं। 

देश के 333 भावी सैन्य अफसर आज देश सेवा में समर्पित हुए। इसके अलावा 90 विदेशी कैडेट्स भी अपने देश की सेना में शामिल हुए। इनमें 90 युवा सैन्य अधिकारी नौ मित्र देशों अफगानिस्तान, तजाकिस्तान, भूटान, मॉरीशस, मालद्वीव, फिजी, पपुआ न्यू गिनी, श्रीलंका व वियतनाम की सेना का अभिन्न अंग बने। कड़े प्रशिक्षण में खरा उतरने के बाद जांबाज कैडेट्स ने आज आईएमए में अंतिम पग भरा। इसके साथ ही वे भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। परेड में सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर भाग लिया.   आज सुबह छह बजकर 42 मिनट पर कैडेट परेड स्थल पहुंचे और परेड शुरू हुई। डिप्टी कमांडेंट ने सबसे पहले परेड की सलामी ली। ठीक सात बजकर पांच मिनट पर कमांडेंट ले. ज. जयवीर सिंह नेगी ने परेड की सलामी ली। इसके बाद सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने परेड का निरीक्षण किया। रिव्यूइंग ऑफिसर ने विजेताओं को पुरुस्कार वितरित किए। फिर ये जांबाज अंतिम पग भर सेना में शामिल हो गए। पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद 423 जेंटलमैन कैडेट बतौर लेफ्टिनेंट देश-विदेश की सेना का अभिन्न अंग बन गए।

इस बार 333 भारतीय और 90 विदेशी कैडेट आईएमए से प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना और विदेशी कैडेट अपने देशों की कमान संभालने को तैयार हो गए हैं। ऐसा पहली बार है जब कैडेट बिना अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के अंतिम पग भरा। परेड भी कैडेट मुंह पर मास्क पहनकर कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें -   मुकेश बोरा का नेतृत्व, नैनीताल दुग्ध संघ की उपलब्धि और प्रदेश में पहला स्थान

पहली बार ऐसा हुआ कि आईएमए की पासिंग आउट परेड (पीओपी) के दौरान ड्रिल स्क्वायर पर सीना चौड़ा किए कदमताल करके अपने बेटे को देखने और उसके कंधों पर पीप्स (सितारे) सजाने की माता-पिता की इच्छा पूरी नहीं हुई। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार पीओपी में आईएमए की ओर से किसी भी कैडेट्स के परिजनों को बुलावा नहीं भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -   गंगोत्री हाईवे पर मौत का मंजर! गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई इनोवा, चार शव बरामद, कई के लापता होने की आशंका

ये बने सर्वश्रेष्ठ

– स्वार्ड आफ आनर-आकाशदीप सिंह ढिल्लो

– स्वर्ण-शिवकुमार सिंह चौहान

– सिल्वर-सक्षण राणा

– ब्रांज-सूरज सिंह

– टीजी सिल्वर-भरत योगेंद्र

– सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट-डोनवान सोन वियतनाम

– चीफ आफ आर्मी स्टाफ बैनर-अलामिन/सिंहगढ कंपनी

थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि चीन के साथ हमारी सीमाओं पर स्थिति पूरी नियंत्रण में है। सेना प्रमुख ने यह बात शनिवार को भारतीय सैन्‍य अकादमी, देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद मीडिया से बातचीत में कही। नेपाल के मुद्दे पर थल सेनाध्यक्ष ने कहा कि नेपाल से हमारा संबंध हमेशा मजबूत रहा है और भविष्य में भी मजबूत रहेगा। थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि चीन के साथ बातचीत का दौर जारी है, जो कोर कमांडर स्तर की वार्ता के साथ शुरू हुई है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि हमारे द्वारा किए जा रहे निरंतर संवाद के माध्यम से हम (भारत और चीन) सभी कथित मतभेदों को दूर कर देंगे। उनहोंने कहा कि सब कुछ नियंत्रण में है। सेनाध्‍यक्ष ने नेपाल के मुद्दे पर कहा कि नेपाल के साथ हमारे बहुत मजबूत संबंध हैं। हमारे उनसे भौगोलिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक संबंध हैं। उनके साथ हमारा संबंध हमेशा मजबूत रहा है और भविष्य में भी मजबूत रहेगा।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440