उत्तराखण्ड में मंगलवार को कोरोना के आये 658 नए केस, 427 मरीज हुए ठीक, 12 संक्रमितों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य में कोरोना संक्रमित और इससे होने वाली मौत का आकंड़ा थमने का नाम नहीं ले पा रहा है। मंगलवार को राज्य में 658 नए केस सामने आये है। वहीं आज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 12 संक्रमित लोगों की मौत होने से आंकड़ा 360 पहुंच गया है। जबकि 427 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को राज्य में कुल पॉजिटिव केसों का आकड़ा 26094 पहुंच गया हैं। जिसमें से 17473 मरीजों ने कोरोना से लड़ाई जीत कर घर वापस चले गये हैं। अभी भी 8184 मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं।
इधर हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक कुल 658 कोरोना के नए केसों में से आज सबसे ज्यादा देहरादून से 248, नैनीताल से 112, हरिद्वार से 82 तथा ऊधमसिंह नगर से 56 नये मामले आये है। जबकि टिहरी से 33, अल्मोड़ा तथा उत्तरकाशी से 24-24, चम्पावत से 23, पिथौरागढ़ से 16, बागेश्वर से 14, रुद्रप्रयाग से 11, पौड़ी से 9, चमोली से 6 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 5 नवम्बर 2026, गुरुवार | रमा एकादशी आज, लक्ष्मी-नारायण की पूजा से सुख-समृद्धि की कामना, जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440