82 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, रोटरी क्लब कोटद्वार के स्वर्ण जयंती वर्ष पर लगा विशाल रक्तदान शिविर

खबर शेयर करें

समाचार सच, कोटद्वार डेस्क। रोटरी क्लब कोटद्वार के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आधारशिला रक्तदान समूह के विशेष सहयोग से एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान करते हुए रक्त संग्रहण का कार्य संपन्न किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेरणादायी वातावरण में हुआ। रोटरी क्लब कोटद्वार के अध्यक्ष ऋषि ऐरन की उपस्थिति में आधारशिला रक्तदान समूह के वरिष्ठ रक्तवीर दलजीत सिंह ने अपना 60वां रक्तदान कर समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं संस्था की समर्पित स्वयंसेविका प्रणिता कंडवाल ने 31वां रक्तदान कर सेवा, समर्पण और नारी शक्ति का परिचय दिया।

शिविर की विशेष उपलब्धि कोटद्वार कोतवाली पुलिस का उत्साहपूर्ण सहयोग रहा। समाज सेवा और मानव जीवन की रक्षा के संकल्प के साथ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शशि भूषण जोशी, चौकी प्रभारी बाजार विनोद चपराना, मुख्य आरक्षी वीरेंद्र असवाल, राकेश आजाद, देवेंद्र सिंह, योगेंद्र, ईश्वर रजवार, आरक्षी गंभीर रावत, कुलदीप, गंभीर तोमर तथा होमगार्ड जवान पंकज कुमार सहित कई पुलिसकर्मियों ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें -   परिवर्तिनी एकादशी 2026: 22 को होगा व्रत, 23 को पारण के साथ ऐसे खोलेंगे व्रत

शिविर को लेकर युवाओं एवं आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला। कुल 125 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 82 रक्तवीरों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान के इस महाअभियान ने यह संदेश दिया कि किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने से बड़ा कोई दान नहीं है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

इस अवसर पर रोटरी क्लब कोटद्वार के अध्यक्ष ऋषि ऐरन सहित क्लब के सभी स्वयंसेवक तथा आधारशिला रक्तदान समूह से दलजीत सिंह, प्रणिता कंडवाल, कविता, शिवम नेगी, यशिका जख्वाल, शंकर बहादुर, आरती भाटिया सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440