दुनिया में 82 लाख संक्रमित

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या मंगलवार को 82 लाख से अधिक हो गई, जबकि 4.43 लाख लोग महामारी की चपेट में आने से जान गंवा चुके हैं। वहीं चीनी राजधानी बीजिंग में पांच दिन में 106 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिसे संक्रमण की दूसरी लहर करार दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी चीन में फिर पैर जमा रहे संक्रमण को बड़ी घटना करार दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग में संक्रमण के उच्च जोखिम वाले लोगों को राजधानी से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए गए, वहीं सभी थोक बाजार और मंडियां बंद कर दी गई हैं। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बीजिंग में परिवहन सेवाएं भी रोक दी गई हैं। बीजिंग से जुड़ी लंबी बस सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है।
बीजिंग शहर की सरकार के प्रवक्ता जू हेजियन ने कहा, राजधानी में कोरोना से निपटने के लिए कठोर व निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बीजिंग स्थित शिनफादी खाद्य बाजार वायरस का केंद्र है, जहां लाखों टन सब्जियां, फल और मांस रोजाना बिकता है। बीजिंग ने राजधानी के निकट वाले 22 क्षेत्रों को मध्यम जोखिम वाले क्षेत्रों के रूप में नामित किया है।
सॉमन मछली से आया वायरस
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, बीजिंग में सामने आए संक्रमण के नए मामले की शुरुआत कहां से हुई, यह अभी पुष्ट नहीं लेकिन दावा किया जा रहा है कि नए मामलों के पीछे सॉमन मछली है। इन मछलियों को नार्वे से आयात करने या फिर इसकी पैकेजिंग से संक्रमण फैलने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें -   २७ जून २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440