106 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक और तस्कर को 106 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वह चरस की तस्करी कर रहा था। अहम जानकारियां जुटाने के बाद पुलिस ने तस्कर को जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि गांधीनगर क्षेत्र में नशे का कारोबार जमकर फल-फूल रहा है। इस कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग क्षेत्रवासी लगातार पुलिस अधिकारियों से कर रहे हैं। अधिकारियों ने अधीनस्थों को इस क्षेत्र में तस्करों पर विशेष नजर रखने को कहा है। इस क्रम में पुलिस तस्करों के खिलाफ अभियान भी छेड़े हुए है। जिसके तहत पुलिस ने एक और तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान चोरगलिया रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक को संदिग्ध हालत में खड़ा दिखा। जो पुलिस कर्मियों को देखकर आड़ में छिपने का प्रयास करने लगा। शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने पास जाकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 106 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर तस्कर मो. समी पुत्र मो. सफी निवासी इन्द्रानगर बड़ी मस्जिद बनभुलपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस को इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां दी हैं। बताया कि वह उक्त चरस को गांधीनगर में रहने वाले मिथुन सोनकर नामक युवक से खरीद कर लाया है और उसे बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। इसके अलावा उसके मोबाइल फोन से भी पुलिस को इस कारोबार से जुड़े कई अन्य तस्करों के बारे में जानकारियां मिली हैं। एसओ सुशील कुमार के अनुसार इन जानकारियों के आधार पर जल्द ही अन्य तस्करों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई बलवंत सिंह, कां. मुन्ना व छोटे शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला करने वाले तीनों भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से ताबड़तोड़ कार्रवाई
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440