निजी हॉस्पिटल में चोरी करने के आरोपी को भेजा जेल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। निजी हॉस्पिटल में चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार बीती 16 अक्टूबर को नैनीताल रोड स्थित कृष्णा अस्पताल में घुसकर चोरों ने विद्युत लाईटें व मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को तहरीर सौंपी गई थी। इसके बाद पुलिस चोरों की सुरागकशी में जुट गई। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में है। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गये चोर समीर पुत्र जाहिद निवासी चांदमारी काठगोदाम के पास से पुलिस ने लाईटें व मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस पकड़े गये चोर को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440