अल्मोड़ाः पेड़ से गिरने के कारण महिला की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा/हल्द्वानी। अल्मोड़ा की रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला की चारा पत्ती काटने के दौरान पेड़ से गिरने से मौत हो गई। घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जब गीता देवी पत्नी जगदीश चंद्र चारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी थीं। संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440