आंवला ऐसा ही एक फूड है जो स्वाद के साथ आपकी सेहत भी बनाता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दियों के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इस मौसम में जरा सी लापरवाही परेशानियों का कारण बन जाती है। सर्दियों में इम्यूनिटी जल्दी कमजोर होती हैए ऐसे में बीमार होने के चांस भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में हमें इस मौसम में ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छी हो। आंवला ऐसा ही एक फूड है जो स्वाद के साथ आपकी सेहत भी बनाता है। सर्दियों में आंवले को कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में हम आपको आज आंवले के फायदे बताने जा रहे हैं।

पोषण का भंडार होता है आंवला
आंवला पोषण का भंडार होता है। आंवले में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं। जो आपको कई समस्याओं से निजात दिलाते हैं और बीमारियों से भी बचाते हैं। आंवले में विटामिन सी की मात्रा पर्याप्त पाई जाती है। इसके अलावा मैग्निशियम, आयरन, कार्बाेहाइड्रेट, पोटैशियम, कैल्शियम और विटामिन ए और बी भी पाया जाता है। ऐसे में आंवले के सेवन से आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनी रहती है और यह सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं।

इस तरह करिए आंवले का सेवन
सर्दियों के मौसम में आप आंवले का कई तरीकों से सेवन कर सकते हैंए सुबह-सुबह आंवले के रस को शहद के साथ भी खाया जा सकता हैए इसके अलावा आप आंवले को सुखाकर उसका पाउडर भी बना सकते हैं। जबकि आंवले को अचार और मुरब्बे के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है जो स्वाद में भी शानदार लगता है। जबकि आंवले की कैंडी भी बनाई जा सकती है। इसके लिए आपको पहले आंवले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना होगा इसके बाद उन्हें धूप में सुखा लीजिए। जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो फिर आप आंवला कैंडी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   डोईवाला पीजी कॉलेज में USF का बड़ा उलटफेर, अध्यक्ष पद पर मोहित ममगाईं विजयी

इम्यूनिटी मजबूत करता है
सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप आंवले का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि आंवले में रोग प्रतिरोधक क्षमता पाई जाती है। ऐसे में आपको यह कई समस्याओं से बचाता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में आंवला खाने की सलाह दी जाती है।

सर्दी-जुकाम और खांसी से निजात
सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा समस्या सर्दी.जुकाम और खांसी की होती है। लेकिन आंवले में इन सभी समस्याओं को दूर करने वाले गुण पाए जाते हैं। आंवला आपके शरीर को मजबूत बनाता है जिससे सर्दी-जुखाम की समस्या नहीं होती है। क्योंकि आंवले में वायरल इंफेक्शन से लड़ने वाले गुण पाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें -   लक्सर महाविद्यालय में ABVP का दबदबा, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों पर जीत

पाचन क्रिया सही रहती है
सर्दियों का मौसम खाने-पीने का मौसम होता हैए इस मौसम स्वादिष्ट चीजें मिल जाए तो फिर क्या बात है। लेकिन इससे कई बार पाचन क्रिया भी खराब हो जाती है। लेकिन अगर आप हर दिन आंवले का सेवन करते हैं तो इससे आपकी पाचन क्रिया सही रहती है और पाचन की समस्याएं नहीं होती हैं।

आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद
आंवला आंखों और त्वचा के लिए भी फायेदमंद रहता हैए आंवले के सेवन से आप अपनी आंखों को हेल्दी रख सकते हैं। इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप आंवले के जूस का सेवन कर सकते हैं। जबकि सर्दियों के मौसम में त्वचा अक्सर रूखी हो जाती है। ऐसे में त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी आप आंवले का सेवन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440