नशीले इंजेक्शनों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

खबर शेयर करें

An accused arrested with intoxicating injections

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां कोतवाली के मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र में पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है। मंगल पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान मंगल पड़ाव टेम्पू स्टैंड से बरेली रोड के अंबेडकर नगर के मोड के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशे के 13 इंजेक्शन बरामद हुए। इस पर तस्कर मोहम्मद नदीम पुत्र सलामत हुसैन निवासी इंद्रा नगर वार्ड नं. 31 को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए इंजेक्शनों की तस्करी करने लगा। तस्कर ने यह भी बताया कि वह उक्त इन्जेक्शनों को किच्छा चाचा नामक व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीदकर लाया है और यहां महंगे दामों पर बेचता हु और यह बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 18 सितम्बर 2026, शुक्रवार | आश्विन मास की शुरुआत के साथ जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किसे मिलेगा लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440