रात को सोते समय अगर नाभि में लगाएं सरसो-तिल का तेल, गहरी नींद समेत मिलेंगे ये फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। व्यक्ति दिनभर कितना ही थका क्यों न हो अगर उसे रात में गहरी नींद आ जाएं तो सुबह वह एकदम फ्रेश उठता है। गहरी नींद शरीर के लिए मेडिसिन का काम करती है इसलिए जब आप बीमार होते हैं तब डॉक्टर ऐसी दवाएं देते हैं जिससे आपको गहरी नींद आए।

ऐसे ही आयुर्वेद में एक थैरेपी है नाभि बस्ती। इसे घर भी आसानी से किया जा सकता है। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर शरद कुलकर्णी बताते हैं कि रोज सोते समय सरसो या तिल के तेल को हल्का गर्म करके नाभि पर रखने से गहरी नींद समेत कई तरह के फायदे होते हैं, जो सिर्फ 2-4 हफ्तों में ही दिखाई देने देते हैं।

पाचन में सुधार करता है
स्वस्थ्य रहने और विकास करने के लिए पोषक की जरूरत होती है जिसे पाचन तंत्र आपके द्वारा खाने को पचा कर शरीर के बाकी हिस्सों तक पहुंचाता है। ऐसे में यदि यह कमजोर हो जाए या ठीक से काम न करे तो दिक्कत आ जाती है। पाचन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नाभि में सोने से पहले तेल डालना फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   पितृ पक्ष 2026: पितृ पक्ष के दौरान इनमें से कोई जीव घर या आसपास दिखाई दे तो उसे भगाने के बजाय अपनी सामर्थ्य के अनुसार भोजन कराएं

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
एक्सपर्ट बताते हैं कि नाभि बस्ती से गट हेल्थ बेहतर होता है। गट हेल्थ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में यदि मल त्याग कि आदतों में बदलाव या आंत में किसी प्रकार की दिक्कत अनुभव हो तो जल्दी इसका समाधान करने की आवश्यकता करना चाहिए।

नींद की क्वालिटी मे सुधार होता है
7-8 घंटे की नींद के साथ गहरी नींद सोना सेहत के लिए जरूरी होता है। यदि आपको गहरी नींद नहीं आती है तो रोज नाभि मं तेल डालना आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में हरीश रावत का शक्ति प्रदर्शन, नीतीश पर ‘पलटूराम’ टिप्पणी से लेकर BJP पर निशाना

बॉडी को रिलेक्स करता है
दिनभर की गतिविधियों के बाद शरीर थक जाता है, शरीर में जकड़न और अकड़न की समस्या होना भी बेहद आम होता है। लेकिन यदि यह थकावट रात में सोने के बाद भी न जाए तो दुसरी सुबह भी थकान भरी होती है। ऐसे में एक्सपर्ट रात में सोते समय नाभि में तेल डालने की सलाह देते हैं।

लंबे समय तक त्वचा जवां रहती है
झुर्रीदार त्वचा किसी नहीं पसंद लेकिन इससे बचना भी नामुमकिन है। लेकिन कुछ उपायों से इसे कुछ समय के लिए टाला जरूर जा सकता है। नाभि बस्ती ऐसा ही एक उपाय है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440