दो श्रमिकों पर हमला, हमलावर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दो श्रमिक भाईयों पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने दोनों की जमकर धुनाई की। इस बीच भीड़ एकत्र होने पर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। इस घटना के बीच घर में डकैतों के घुसने की सूचना से पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला टीपीनगर चौकी क्षेत्र का है।
यहां जीतपुर नेगी रामपुर रोड में रहने वाले दो भाई हरिद्वारी लाल व सुरेश लाल मजदूरी का काम करते हैं। दोनों के अनुसार बीती रात वह ठेकेदार के फोन पर जब गाड़ी से माल उतारने जाने के लिए घर से निकले तो कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इस पर जब वह जान बचाने के लिए भागे तो हमलावर उनके घर में घुस आये। शोर-शराबा होने पर आस-पास के लोग मौके की तरफ आने लगे तो हमलावर भागने का प्रयास करने लगे। इस बीच किसी ने पुलिस को यह सूचना दे दी कि जीतपुर नेगी में एक घर में कुछ डकैत घुस आये हैं। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। टीपीनगर चौकी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाने पर मामला मारपीट का निकला। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों नाबालिग बताये जा रहे हैं।
इधर घायल श्रमिक भाईयों का डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार कराया गया। मामले में हरिद्वारी प्रसाद की ओर से हमलावरों के खिलाफ तहरीर सौंपी गई है। जब पुलिस ने आरोपी नाघ्बालिगों से चौकी में पूछताछ की तो बताया कि वह भी जीतपुर नेगी में ही रहते हैं। दोनों पक्ष मूलरूप से नेपाल के रहने वाले बताये जा रहे हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश का होना सामने आ रहा है। पकड़े गये आरोपियों के शराब के नशे में होना बताया जा रहा है। चौकी प्रभारी राहुल राठी का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी की गलियों में कबाड़ बीनने की आड़, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना... SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से 24 घंटे में दबोचे गए झपटमार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440