घर में घुसकर मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर की पॉश कालोनी में घर में घुसकर मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला मंडी चौकी क्षेत्र के बरेली रोड में अलकनंदा कॉलोनी का है। यहां रहने वाली एक दंपत्ति की मासूम बालिका है।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम मासूम की मां व पिता किसी काम से घर से बाहर गये हुए थे। इस दौरान मासूम घर में अकेली थी। तभी मौका पाकर पड़ोस में रहने वाला विशाल पुत्र अशोक घर में घुस आया और उसने मासूम को दबोच लिया। इसके बाद उसने मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच मासूम ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी उसे छोड़कर वहां से फरार हो गया। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने मासूम के माता-पिता को सूचित किया। इसके बाद मासूम के पिता ने आरोपी के खिलाफ मंडी चौकी पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन का कहना है कि आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इसके लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर मासूम के साथ हुई इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अपने बच्चों को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। लोगों ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी व उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल । 10 नवंबर 2026, मंगलवार। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व आज, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440