केले का फूल भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद, कई बीमारियों से बचाता है हमें

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। केला खाने के फायदे तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या इसके फूल के बारे में कभी सुना है? जी हां, केले का फूल भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है और भारत के कुछ क्षेत्रों में इसकी सब्जी भी स्वाद के साथ खाई जाती है। सेहत की इन समस्याओं को ठीक करने के लिए यह बेहद कारगर दवा है। जरूर जानिए – 

एनीमिया – एनीमिया यानि खून की कमी से बचने के लिए केले के फूल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती और रक्त की कमी की पूर्ति भी की जा सकती है। 

कैंसर – कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए भी केले का फूल मददगार है। इसके अत्यधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से बचाने के साथ ही कैंसर से बचाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें -   छात्रसंघ चुनाव नतीजों पर बोले CM धामी- युवाओं ने ‘झूठ की गूंज’ को बेनकाब किया, ABVP की 85% सीटों पर जीत का दावा

तनाव – केले के फूल में खासी मात्रा में मैग्नीशियम, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी डिप्रेसेंट तत्व होते हैं जो आपको मानसिक तनाव से बचाते हैं और आपके मूड को बेहतर बनाए रखते हैं।

यह भी पढ़ें -   मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश-आंधी का दौर; उत्तराखंड को लेकर भी आया अपडेट

पाचन – पाचन के लिए यह काफी अच्छा होता है और पाचन संबंधी समस्याओं को भी खत्म करने में सहायक होता है। इसके सेवन से आप पेटदर्द, गैस, अपच, एसिडिटी आदि से बच सकते हैं।

शुगर – रक्त में शुगर यानि शर्करा के स्तर को कम करने के लिए केले का फूल लाभकारी है। यह इंसुलिन के लेवल को घटाता है। इसके अलावा किसी भी तरह के इंफेक्शन से भी बचाता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440