बैंक कर्मी और उसके साथियों पर जीवन बीमा पॉलिसी की रकम हड़पने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बैंक कर्मी व उसके साथियों पर जीवन बीमा पॉलिसी की रकम हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में डॉ सलोनी उपाध्याय ने कहा है कि उनका खाता आईसीआईसीआई बैंक की पीलीकोठी शाखा में है। बैंक के कर्मचारी अंकित ने उससे आईसीआईसीआई प्रुडेन्सियल लाइफ इंश्योरेंस में निवेश करने को कहा और इसके लिए बैंक के कर्मचारी राजेश से परिचय कराया। राजेश के कहने पर उसने 3 लाख रुपए की सालाना पॉलिसी 2017 में कराई। तीन साल तक उसमें 9 लाख रूपए जमा हो गए। 2019 में उनके पास दिल्ली स्थित बैंक की शाखा से अमित शर्मा का फोन आया और उन्हें प्लेटिनम पॉलिसी का हकदार बताते हुए पॉलिसी की तीसरी किश्त दिल्ली के खाते में डालने को कहा। तहरीर में कहा गया है कि इसके बाद अमित शर्मा और उसके साथी पुरूषोत्तम दास ने 13 जून 2019 से 31 जुलाई 2019 तक 20 लाख रूपए अलग-अलग बैंकों के विभिन्न खातों में डलवाई गई। साथ ही कुछ धनराशि नेट बैंकिंग के जरिए भी आहरित की गई। जुलाई 2019 में उसने जब अमित से पॉलिसी सरेण्डर करने को कहा तो उसने पॉलिसी सरेण्डर प्रार्थना पत्र उनके व्हाट्सअप नंबर पर भेज दिया। तहरीर में कहा गया है कि जब उन्होंने पॉलिसी के रकम लौटाने को कहा तो अमित शर्मा और पुरूषोत्तम दास ने 15 दिन में रकम लौटाने का भरोसा दिलाया। लेकिन उन्होंने आज तक पॉलिसी की रकम रिटर्न नहीं की है और न ही वह उसके फोन का कोई जवाब दे रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर पालिसी की रकम दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440