जौ से बनाया जाने वाला इसका पानी कितना फायदेमंद हो सकता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सेहतमंद रहने के लिए कई लोग खाद्य-पदार्थों के साथ-साथ कई तरह के पेय पदार्थों का भी सेवन करते हैं, जैसे गर्म पानी, अजवाइन पानी, जीरा पानी आदि। साथ ही इनमें एक नाम और भी शामिल है, वो है जौ का पानी। जौ से बनाया जाने वाला इसका पानी कितना फायदेमंद हो सकता है।

साथ ही यहां आप जौ के पानी के स्वास्थ्य लाभ कैसे ले सकते है और जौ के पानी के फायदे क्या है एवं जौ के पानी बनाने की विधि के बारे में यहां हम पूरे विस्तार से बताएंगे। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है, कि जौ का पानी पीने का सबसे अच्छा समय क्या हो सकता है और जौ का पानी कैसे पीना चाहिए? और जौ का पानी रोज पीने से क्या होता है? जैसे सवालों का जबाव देने आज इस ब्लॉग में आए है, तो चलिए बिना देर किए जानते है, जौ के पानी के फायदे और उपयोग और नुकसान के बारे में।

जौ का पानी क्या है?
जौ एक प्रकार का अनाज है, जिसे उबालकर जौ का पानी बनाया जाता है। साथ ही जौ के सभी गुण जौ के पानी में भी मौजूद होते हैं। इसके अलावा इस अनाज के पानी को कई तरह की शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाता है। इसलिए इस लेख में हम जौ के पानी के फायदे के बारे में बताने वाले है।

जौ के पानी के फायदे

एनीमिया में करें जौ के पानी का इस्तेमाल
खून की कमी होने पर जौ के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। बताया जाता है कि इसमें आयरन मौजूद होता है, जिससे आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया की समस्या से राहत पाई जाई जा सकती है। इसके अलावा, जौ शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद कर सकता है, जिससे खून की मात्रा बढ़ जाती है।

किडनी की सेहत के लिए पिएं जौ का पानी
जौ का पानी किडनी की सेहत के लिए सही माना गया है। साथ ही जौ का पानी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है, इस समय जौ का पानी पीने से किडनी की सभी समस्याएं ठीक हो जाती हैं। इसके बाद किडनी भी स्वस्थ होने के साथ-साथ सुचारू रूप से अपना काम करने लगती करती है। साथ ही किडनी में स्टोन होने की संभावना भी कम हो जाती है।

ब्लड सर्कुलेशन के लिए है जौ का पानी
जौ का पानी रक्त परिसंचरण सुधारने के लिए भी किया जा सकता है। दरअसल, अंकुरित जौ के पानी का सेवन करने से ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है। साथ ही यह सेरोटोनिन का स्राव कम करके ब्लड फ्लो को भी अच्छा कर देता है।

यह भी पढ़ें -   गर्मियों में ज्यादा गर्मी बढ़ जाने के कारण अक्सर दूध फटने की शिकायत होती है इसे बचाने के लिये अपनाइये ये तरीके

पाचन के लिए जौ के पानी के फायदे
पाचन के लिए भी जौ को फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, जौ पूरे पेट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। क्योंकि जौ फाइबर से समृद्ध होता है। साथ ही एक रिचर्स में कहा गया है, कि फर्मेंटेड जौ के अर्क में लैक्सेटिव गुण होता है, जो कब्ज की समस्या को कम कर सकता है। इससे पेट संबंधी पाचन समस्या कम हो सकती है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जौ का पानी
जौ का पानी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि जौ के पानी में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है। इसलिए अगर कोई जौ के पानी का सेवन करता है, तो इससे खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचाए
यूरिन इन्फेक्शन के लिए भी जौ के पानी का सेवन किया जा सकता है। कई लोग जौ के पानी को इससे बचाव के लिए घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल करते हैं। बताया जाता है कि इसमें ड्यूरेटिक यानी मूत्रवर्धक प्रभाव होता है, जो यूरिन के माध्यम से यूटीआई के बैक्टीरिया को बाहर निकाल सकता है। इसके अलावा, जौ के पानी में एंटी-बैक्टीरियल इफेक्ट भी होता है, जो यूरिन इन्फेक्शन का कारण बनने वाले जीवाणुओं को खत्म करने का काम कर सकता है।

गर्मी को शांत करने के लिए है जौ का पानी
जौ के पानी के फायदे में गर्मी शांत करना भी शामिल है। दरअसल, जौ की तासीर बहुत ही ठंडी होती है। इसी वजह से इसका सेवन गर्मियों में करने की सलाह दी जाती है। शीतलता के लिए लोग जौ के पानी का सेवन भी करते हैं। ऐसे में अगर गर्मी शांत करने का कोई उपाय न सूझे, तो जौ का पानी पी सकते हैं।

कैंसर के खतरे को कम करे जौ का पानी
कहा जाता है कि कैंसर के खतरे को दूर रखने में भी जौ का पानी मदद कर सकता है। साथ ही यह पेट को जीवाणुओं से मुक्त रखकर पेट के कैंसर के जोखिम से बचाव कर सकता है। बताया जाता है कि जौ में प्रमुख एंटी-कैंसर तत्व मौजूद होते हैं। इसमें बीटा-ग्लूकन, फेनोलिक्स, अरबिनॉक्सिलन, फाइटोस्टेरोल, लिग्नान और रेसिसटेंट स्टार्च शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 11 बजे तक कुल 24.83 फीसदी मतदान हुआ है, हरिद्वार और नैनीताल-उधमसिंह नगर हैं अव्वल

हड्डियों के लिए फायदेमंद है जौ का पानी
जौ के पानी को हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी जाना जाता है। असल में, जौ में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही जौ के पानी में पोषक तत्व भी मौजूद होता है। इसी वजह से हड्डियों को मजबूत बनाने और इससे जुड़ी बीमारियों को दूर करने में यह मदद कर सकता है।

जौ के पानी में पोषक तत्व
ऊपर हमने जौ के पानी के फायदे के बारे में जानकारी दी है, अब आप जानिए जौ के पानी में पोषक तत्व की मात्रा

सामग्री –
जौ- एक कप
पानी- ढाई कप
नींबू का रस- एक चम्मच
शहद- एक चम्मच

कैसे बनाएं जौ का पानी

  • एक बर्तन में आवश्यकतानुसार पानी डालें।
  • अब इसमें जौ डालकर गैस ऑन कर लें।
  • कुछ देर पानी को मध्यम आंच में उबालें।
  • जब पानी का रंग सफेद और वह हल्का गाढ़ा दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें।
  • अब पानी को छानकर कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • फिर स्वाद के लिए पानी में नींबू का रस और शहद मिलाएं।
  • नींबू और शहद डाले बिना भी सामान्य जौ के पानी को पी सकते हैं।

जौ के पानी का उपयोग

  • जौ के पानी को सामान्य पानी के रूप में पिया जा सकता है।
  • इसके अलावा, इसे जूस में मिलाकर भी पी सकते हैं।
  • साथ ही किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ, जिसमें नॉर्मल पानी डालकर पीना या बनाना हो उसमें जौ का पानी डाला जा सकता है।
  • इससे उस खाद्य पदार्थ की पौष्टिकता बढ़ सकती है।

जौ के पानी के नुकसान

  • इसका ज्यादा सेवन किया जाए, तो किडनी संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • जौ में ग्लूटेन होता है। ऐसे में ग्लूटेन संवेदनशील लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। अन्यथा, एलर्जी और पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।
  • जैसा कि हम ऊपर बता ही चुके हैं कि इसमें हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव होता है। इसी वजह से अधिक सेवन से ग्लूकोज लेवल कम हो सकता है।

नोट – अब आप जौ के पानी के फायदे बारे में विस्तार से जान ही चुके हैं। जौ के पानी के लाभ की वजह से इसे अपने दैनिक डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी भी चीज की अति हानिकारक होती है। इसी वजह से जौ के पानी का सेवन सावधानी से ही करें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440