सुबह पानी पीने को लेकर लापरवाही करना कई तरह समस्याओं को जन्म दे सकता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में ज्यादातर लोग घड़ी का अलार्म बजते ही जल्दबाजी में उठते हैं, और बिना पानी पिए सीधे नाश्ता या चाय पी लेते हैं। लेकिन यह आदत शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचा सकती है। सुबह पानी पीने को लेकर लापरवाही करना कई तरह समस्याओं को जन्म दे सकता है।

दरअसल, रात में जब हम सोते हैं, तब लगभग 6 से 8 घंटे तक शरीर को बाहर से पानी नहीं मिलता है। इस दौरान सांस लेने, पसीने और शरीर के अंदर चल रही प्रक्रियाओं के कारण पानी की कमी हो जाती है। यानी सुबह उठते समय शरीर डिहाइड्रेशन की स्थिति में होता है। ऐसे समय में शरीर को सबसे पहले पानी की जरूरत होती है, ताकि शरीर ठीक से काम कर सके।

पाचन पर असर पड़ता है
बिना पानी पिए नाश्ता करने का सबसे पहला असर पाचन पर पड़ता है। पानी पाचन को ठीक करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है। जब पेट में पर्याप्त पानी नहीं होता, तो खाना ठीक से नहीं पच पाता है। जिसकी वजह से गैस, एसिडिटी, भारीपन और जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

यह भी पढ़ें -   फाल्गुन अमावस्या 2026: फाल्गुन अमावस्या 17 फरवरी को मनाई जाएगी इस दिन धरती पर आएंगे पितृ

कब्ज की समस्या होती है
सुबह पानी पीने से आंतों की सफाई होती है, और मल त्याग की प्रक्रिया आसान बनती है। जो लोग नियमित रूप से सुबह खाली पेट पानी नहीं पीते, उन्हें कब्ज की शिकायत ज्यादा रहती है। लंबे समय तक कब्ज बने रहने से बवासीर और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

थकान और सिरदर्द की समस्या होती है
सुबह पानी न पीने से शरीर में थकान और सिरदर्द की समस्या भी देखी जाती है। डिहाइड्रेशन का सीधा असर दिमाग पर पड़ता है, जिससे सिर भारी लगने लगता है। कई लोग सुबह उठते ही एनर्जी की कमी महसूस करते हैं, और इसे चाय या कॉफी से दूर करने लगते हैं।

शरीर का वजन बढ़ने लगता है
सुबह पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया बेहतर होती है। जब मेटाबॉलिज्म धीमा रहता है, तो शरीर में फैट जमा होने लगता है। बिना पानी पिए नाश्ता करने से भूख का सही अंदाजा भी नहीं लग पाता, और लोग जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है।

यह भी पढ़ें -   शादी से लौटी बारात… और छा गया मातमः लक्सर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने छीन ली एक और जान

सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इसके अलावा खून का संचार बेहतर बनाता है। इतना ही नहीं त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है। इसके अलावा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, और दिनभर शरीर में ताजगी बनी रहती है।

सुबह उठते ही सबसे पहले 1 से 2 गिलास सादा या गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसके बाद कुछ मिनट हल्की स्ट्रेचिंग या टहलना फायदेमंद रहता है। नाश्ता हमेशा पानी पीने के बाद ही करें, और चाय या कॉफी नाश्ते के 20 मिनट बाद लें। यह आदत पाचन, वजन और एनर्जी लेवल को स्वस्थ रखती हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440