भारत विकास परिषद ने किया वस्त्र एवं कम्बल का वितरण, लाभान्वित हुए सैंकड़ो परिवार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आगामी भीषण सर्दी को देखते हुए भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी के तत्वाधान में आज राजपुरा मलिन बस्ती क्षेत्र में वस्त्र वितरण एवं कंबल का वितरण किया गया जिसमें लगभग 400 परिवार लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ रीजनल संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष भवानीशंकर नीरज, सचिव डॉ. अभिषेक मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल प्रांतीय महिला संयोजिका श्रीमती पाला मेहता, पूर्व पार्षद दिनेश रंधावा द्वारा किया गया।
शाखा अध्यक्ष भवानीशंकर नीरज तथा सचिव डा अभिषेक मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी विगत 17 वर्षाे से नगर में सेवा एवं संस्कार के कार्य करती आ रही है इसी क्रम के चलते आज पूर्व पाषर्द दिनेश रंधावा के कार्यालय पर वस्त्र वितरण तथा कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया है।
कार्यक्रम में संरक्षक दीपक अग्रवाल विवेक कश्यप, सौरभ अग्रवाल, बाल किशन अग्रवाल, सचिन अग्रवाल गिरीश केसरवानी, श्रीमती शिखा अग्रवाल, श्रीमती हेमा बिष्ट आदि उपस्तिथ थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   UKSSSC परीक्षा में WhatsApp से पहुंचा प्रश्नपत्र! CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों पर आरोप तय करने का दिया आदेश
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440