समाचार सच, हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल के आदेशानुसार द्वारा जनपद नैनीताल स्तर पर नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक भवाली उमेश कुमार मलिक के दिशा-निर्देशन तथा एस.आई बालकृष्ण आर्य चौकी प्रभारी क्वारव का0 गोपाल बिष्ट के साथ चेकिंग अभियान चलाया हुआ था इसी दौरान एक व्यक्ति को पुलिस ने 96 पव्वे अवैध देसी शराब गुलाब मार्का के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गये अभियुक्त ने अपना नाम ईश्वरी सिंह, पुत्र सोबन सिंह, निवासी-ग्राम कुढ़ पोस्ट प्यूडा क्वारब बताया। पुलिस ने अभियुक्त से पूछताछ कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



