समाचार सच, हल्द्वानी। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भी लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीएम का विरोध किया। लेकिन पुलिस ने उनके विरोध को विफल करते हुए हिरासत में ले लिया। बाद में सीएम के महानगर से जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
गुरूवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता सीएम का विरोध करने के लिये स्थानीय स्टेडियम रोड पर एकत्र हो गये। जैसे ही सीएम का काफिला वहां से गुजरा तो कार्यकर्ताओं ने विरोधी नारेबाजी करनी शुरू कर दी। जैसे ही पुलिस प्रशासन ने देखा तो सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बाद में सीएम का कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात उन्हें रिहा कर दिया गया।
इस दौरान भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवायें पूरी से चरमराई हुई है। आम आदमी अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। कोरोना काल के दौरान से बद हुए साप्ताहिक बाजार शनि बाजार को नहीं खोला गया है। जिस कारण से इस व्यापार से जुड़े व्यापारियों के समक्ष रोजी रोटी का संकट आन खड़ा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



