समाचार सच, हल्द्वानी। परिनिर्वाण दिवस पर भीम आर्मी ने बहुजन नायक कांशीराम को पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उन्हें बहुजन समाज का सच्चा हितैषी बताया। भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष सिराज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम का बहुजन समाज ऋणी है। उन्होंने भारत के अंतर्गत सामाजिक आर्थिक शैक्षिक एवं राजनीतिक लोकतंत्र की स्थापना के लिए कड़ा संघर्ष किया। उनके संघर्ष के कारण उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में बीएससी की चार बार सरकार बनी तथा बीएसपी को बहुजन समाज ने राष्ट्रीय पार्टी बनाकर देश को अंतर्गत इतिहास स्थापित किया। कार्यक्रम के अंत में बहुजन समाज के राष्ट्रीय नेता एवं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्तमान खाद्य मंत्री रामविलास पासवान को भी श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान मनीष गौतम, नफीस अहमद खान, सुंदरलाल बौद्ध, हरीश लोधी, आचार्य उज्जवल चौहान, बालकिशन, रितिक कांत, हरीश, नरेश आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


