2027 चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! उत्तराखंड में संगठन का महाएक्शन, जिला-नगर से लेकर ब्लॉक तक नई टीम घोषित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेशभर के कई जिला, महानगर, ब्लॉक और नगर पंचायत कांग्रेस कमेटियों की नई कार्यकारिणी और अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस संगठन के अनुसार यह सूची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) से अनुमोदन मिलने के बाद जारी की गई है। संगठन महासचिव राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि नई कार्यकारिणी में पुरोला, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, रुड़की, देहरादून, पछुवादून, रुद्रपुर, काशीपुर, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, डीडीहाट और चंपावत सहित कई जिलों और महानगरों को शामिल किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। पार्टी ने यह भी संकेत दिया है कि जिन जिलों की कार्यकारिणी अभी घोषित नहीं हुई है, उनकी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।

इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी
ब्लॉक अध्यक्ष

पछुवादून (त्यूनी) – लायक राम शर्मा
चकराता – अमर सिंह
मगती – मायाराम
कालसी – सुनी शर्मा
झबरेड़ा – हितेश चौधरी
झबरेड़ा नगर – राहुल सैनी
पिरान कलियर – सुभाष सैनी
ऋषिकेश नगर – ललित मोहन मिश्रा
भैंसियाछीना – पूरण
हवलबाग-2 – शिवराज
मझखाली – राजेंद्र बिष्ट
द्वाराहाट नगर – प्रमोद कुमार
बेतालघाट – शेखर चंद्र
कुंवरपुर गोलापार (लालकुआं) – हेमंत सिंह
भीमताल नगर – सतीश कुमार
रामगढ़ – दान सिंह
धारी – सतीश चंद्र
भिलंगना – सुंदर लाल
कीर्तिनगर – मुकेश
अगस्त्यमुनि – हरीश गोसाईं
डोईवाला नगर – सुरेंद्र सिंह
काशीपुर नॉर्थ – कुलदीप सिंह
काशीपुर ईस्ट – संजीव
काशीपुर साउथ – इंतखाब
नगर पंचायत/नगर कांग्रेस अध्यक्ष
बेरीनाग – अमित पाठक
मुनस्यारी – बीना देवी
कपकोट – प्रकाश
गरुड़ – रंजीत रावत
चिलियानौला – कमलेश बोहरा
कालाढूंगी – रोहित
महुआ डाबरा – धर्मेंद्र
पंतनगर – महेंद्र
नगला – हरि ओम
लालपुर – नरेश
इमलीखेड़ा – उस्मान अली
भगवानपुर – सलीम अहमद
पिरान कलियर नगर – खालिद
ढंडेरा – हाजी राव मुन्ना
सुल्तानपुर – सनवर अली
तपोवन – रतन सिंह
गजा – राजेंद्र
पुरोला नगर – कविंदर
नौगांव – भगतराम
पीपलकोटी – सुनील
पोखरी – मुकेश
थराली – अब्बल सिंह
नंदा नगर – हर्षवर्धन
गुप्तकाशी – मदन
तिलवाड़ा – बिशन सिंह
थैलीसैंण – बिशंभर ममगाईं
स्वर्ग आश्रम – आदेश तोमर

यह भी पढ़ें -   स्कूल की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल, क्लास में पंखा गिरने से छात्र लहूलुहान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440