धामी सरकार का बड़ा फैसला, 10 बीजेपी नेताओं को सौंपे दायित्व, देखें लिस्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। धामी सरकार ने 10 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। सुरेश भट्ट को अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अनिल डब्बू कृषि उत्पादन बोर्ड, नारायण राम टम्टा, अध्यक्ष, हरिराम टम्टा परम्परागत शिल्प उन्नयन संस्था, ज्योति प्रसाद गैरोला उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले दायित्व बांटने की बात कही थी। इसी कड़ी में बुधवार की देर रात को राज्य सरकार ने अपने नेताओं को दायित्व बांट दिए हैं। लंबे समय से गढ़वाल और कुमाऊं के नेताओं में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति थी कि आखिरकार राज्य सरकार किसको दायित्व से नवाजेगी। इसी कड़ी में पहली लिस्ट 10 दायित्वों की जारी की गई है।

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी:
1- मुफ्ती शमून कासमी : अध्यक्ष, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद्
2- बलराज पासी : अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था
3- अनिल डब्बू : अध्यक्ष, कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी)
4- कैलाश पंत : अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड
5- नारायण राम टम्टा : अध्यक्ष, हरिराम टम्टा परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्था
6- ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय )
7- रमेश गड़िया : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय जलागम परिषद
8- मधु भट्ट : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद
9- सुरेश भट्ट : उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद
10- शिव सिंह बिष्ट : उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद्

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440