बड़ी खबरः घर से बाजार निकले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में मुखर्जी बिल्डिंग सौरभ होटल के पास से बाजार गए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। पुलिस को व्यक्ति का शव हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन परिसर में बेहोशी की हालत में मिला था। जिसे बेस अस्तपाल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   जंगल में रहस्यमयी मौत, लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया है कि बीते रविवार की शाम करीब आठ बजे रोडवेज स्टेशन में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला था। इस व्यक्ति की पहचान देवकी नंदन दुम्का (40) नामक व्यक्ति के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद, शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही जानकारी हो पायेगी।

यह भी पढ़ें -   जंगल में आग लगाना अपराध के साथ साथ घोर पाप है।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440