उत्तराखंड में दीपावली के अवकाश को लेकर आई बड़ी अपडेट, अब दो दिन रहेगा अवकाश, आदेश जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में दीपावली के अवकाश को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सरकार ने प्रदेश में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। इसके तहत अब 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को अवकाश रहेगा।

प्रदेश में इस वर्ष दीपोत्सव दो दिन मनाया जाएगा, क्योंकि धामी सरकार ने 1 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले 31 अक्टूबर को पहले से ही अवकाश था, लेकिन दिवाली के दो तिथियों को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी।

1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की मांग उठने के बाद प्रदेश सरकार ने आज एक आदेश जारी कर इसे मान्यता दी। अब प्रदेशवासियों को दिवाली का त्योहार मनाने के लिए दो दिन का समय मिलेगा, जिससे वे अपने परिवार के साथ इस खास अवसर को और भी अच्छे से मना सकेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   टीका लगते ही दुष्यंत गौतम ने रूमाल से पोंछा माथा! वीडियो वायरल, कांग्रेस ने घेरा—बोली, सनातन का हुआ अपमान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440