भाजपाइयों ने गरीबों को वितरण किया मोदी टिफिन व राशन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 43वें दिन भी अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के संयोजन में 848 मोदी टिफिन (लोबिया-चावल) व 26 राशन किट का वितरण किया गया।
हिन्दू धर्मशाला में स्थापित मोदी रसोई में विजय मनराल, पंकज पंत, तरूण पंत व कार्यकर्ताओं के माध्यम से जहां 26 राशन किटों का वितरण गरीब, असहाय, निर्धन लोगों में वितरण किया वहीं 848 पके हुए भोजन के पैकेट भी नगर निगम कर्मचारियों, स्वास्थ्य सेवाओं मे लगे स्टॉफ और अस्पतालों में रुके मरीजों के तीमारदारों तथा अन्य कोरोना वारियर्स को पुलिस कर्मियों के माध्यम से नैनीताल रोड पर मोदी टिफिन उपलब्ध करायें वहीं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा इंदिरा नगर, गांधी नगर, राजपुरा क्षेत्र, धर्मपुरा व घास मंडी आदि स्थानों पर भी मोदी टिफिन पहुंचाया। सेवा में श्रीमती शांति भट्ट, प्रताप रैक्वाल, मधुकर श्रोत्रिय, राजेन्द्र सिंह नेगी, कन्हैया जायसवाल, बब्लू पाल, अतुल जायसवाल, भावना आर्या, अनूप टंडन, रेनू टंडन, जीतू जायसवाल, कपिल अग्रहरी आदि सेवा करते नजर आये।

इधर भारतीय जनता पार्टी नगर उत्तरी के अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा 44वें दिन भी 370 मोदी टिफिन व 3 मोदी राशन किट गरीब, असहाय व निर्बल लोगों को वितरित किये। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता देवी दयाल उपाध्याय 100 मास्क, निवर्तमान महामंत्री देवेश भट्ट द्वारा 150 मास्क, युवा नेता दीपक तिवारी 50 मास्क अध्यक्ष को सौंपे। वितरण टीम को दर्जा राज्य मंत्री प्रकाश हर्बोला, प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक देवीदयाल उपाध्याय द्वारा रवाना किया गया। वितरण करने में महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी उपाध्यक्ष, विनोद तिवारी, नगर मंत्री आनंद आर्य, मास्क संयोजक अंशुल पाण्डे, पूर्व पार्षद राजेन्द्र भाकुनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रिंकी जोशी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश गर्ग, युवा मोर्चा कार्यकर्ता योगेन्द्र परमार, महिला नेत्री दीप्ति चुफाल, प्रेमलता पाठक, बिन्नी, प्रियांशु जोशी, पंकज जोशी सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने इस कार्य में सहयोग किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440