समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने ऋषिकेश में उत्तराखण्ड आन्दोलन के शहीदों की स्मृति में निर्मित शहीद स्मारक को अतिक्रमण के नाम पर तोडे़ जाने की कार्रवाई की घोर निन्दा करते हुए कहा कि इस कृत्य से भाजपा ने राज्य निर्माण आन्दोनकारियों व प्रदेश की जन भावनाओं को कुचलने का काम किया है। इससे भाजपा के चेहरा बेनक़ाब हो गया है। इसके लिये उत्तराखण्ड की जनता उन्हें कभी माफ़ नही करेगी।
उनका कहना था कि एक आत्म निर्भर व खुशहाल राज्य की कल्पना संजोये जिन आन्दोलनकारियों की शहादत के फलस्वरूप उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हुआ उनका अपमान कर सत्ता में चूर भाजपा सरकार ने आन्दोलनकारियों व जनता के सपनो को रौंदने के अलावा कुछ नही किया।
प्रवक्ता बल्यूटिया ने कहा कि बेरोज़गारी दूर करने, पलायन रोकने व उत्तराखण्ड का विकास करने में पुरी तरह विफ़ल भाजपा सरकार ने उत्तराखण्ड के शाहीदों का अपमान कर अपने ताबूत में आँखिरी कील ठोकने का काम किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


