पुलिस ने दबोचा स्मैक तस्कर को

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस का चलाया जा रहा अभियान के अन्तर्गत एक तस्कर को हजारों की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन को सीज कर तस्कर के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने कलावती कॉलोनी में चैकिंग के दौरान स्कूटी संख्या यूके 04यू-0596 के चालक को रूकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने स्कूटी रोकने के बजाय गति बढ़ा दी। इस पर पुलिस ने पीछा कर उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 7 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गये तस्कर ने अपना नाम रवि जायसवाल पुत्र महादेव जायसवाल निवासी गली नंबर 8, महिला डिग्री कालेज नवाबी रोड ने बताया। उसने बताया कि वह स्मैक बहेड़ी व बरेली से लेकर आता है और यहां युवाओं व छात्रों को पुड़िया बनाकर बेचता है। इस कार्य में उसकी लंबे समय से संलिप्तता रही है। पुलिस ने स्मैक तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   युवा वैश्य महासभा चुनाव की तैयारियां तेज, रूपेंद्र नागर को सौंपी मुख्य चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440