लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है भाजपा : यशपाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस पार्टी की आगामी 10 नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विजय शंखनाद रैली के लिए परमिशन रद्द किए जाने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशपाल आर्य का कहना है कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का कुचक्र रच रही है।

पूर्व काबीना मंत्री यशपाल ने कहा है कि पार्टी की ओर से विजय शंखनाद रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। इसके लिए प्रशासन से स्वीकृति भी ले ली गई थी। प्रशासन से लिखित स्वीकृति मिलने के बावजूद भी मुख्यमंत्री ने उसी दिन कांग्रेस के विजय संकल्प शंखनाद जनसभा को बाधित करने की मनसा से कार्यक्रम रखा गया। यशपाल आर्या ने कहा कि जिस परिकल्पना से उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना की गई वो आज भी अधूरी है। आज भी भाजपा की डबल इंजन सरकार को पूर्ण बहुमत देने के बावजूद उत्तराखण्ड बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ जैसी संस्याओं से जूझ रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी संस्याओं का समाधान किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मदर डेयरी के गाय के दूध की गुणवत्ता पर सवाल! जांच में फैट निकला महज 2.9 प्रतिशत, नमूना अधोमानक घोषित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440