काली गाजर में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, मैंगनीज, विटामिन-बी जैसे कई हेल्दी तत्व मौजूद होते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दियों में लाल गाजर के फायदे तो हम सब जानते हैं। लाल गाजर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन काली गाजर के फायदों के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे दरअसल, काली गाजर में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, मैंगनीज, विटामिन-बी जैसे कई हेल्दी चीजें होती हैं। सर्दियों में काली गाजर खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यहां जानें इसके फायदे…

डाइजेशन के लिए फायदेमंद
काली गाजर डाइजेशन बेहतर बनाने में मदद करती है. साथ ही, काली गाजर के सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर होती है. इसलिए पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए डाइट में काली गाजर जरूर शामिल करें।

हार्ट के लिए हेल्दी
काली गाजर हार्ट के लिए भी बहुत फायदेमंद है। दिल के मरीजों को सर्दियों में डाइट में काली गाजर शामिल करनी चाहिए. इसमें एंथोसायनिन पाया जाता है जो दिल को मजबूत रखता है। 

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में रात के हंगामे का पुलिस ने खोला राज, तीन युवक गिरफ्तार

ब्लड फ्लो बेहतर
काली गाजर खून साफ करती है और इससे ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है। एनिमिया के मरीज डाइट में काली गाजर को शामिल करेंगे तो सेहत के लिए अच्छा होगा। 

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल
काली गाजर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को काली गाजर खानी चाहिए।

आंखों के लिए भी हेल्दी
आंखों के लिए भी काली गाजर वरदान है. रोजाना खाने से आंखों की रोशनी बेहतर होती है। चश्मा हटाने में यह कारगर साबित हो सकती है। 

यह भी पढ़ें -   डोईवाला पीजी कॉलेज में USF का बड़ा उलटफेर, अध्यक्ष पद पर मोहित ममगाईं विजयी

वजन कंट्रोल
काली गाजर का सेवन करने से वजन भी कंट्रोल में रखा जा सकता है। अगर इसे डाइट में शामिल किया जाए तो बॉडी फिट रखने में मदद मिलेगी।

हेल्दी स्किन के लिए भी काली गाजर जरूरी
आपकी त्वचा से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी हो सकती है काली गाजर. इसके लिए गाजर को नियमित रूप से डाइट में शामिल करें। 

कैंसर के इलाज में फायदेमंद
दरअसल, काली गाजर में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं। काली गाजर खाने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440