दुकान से कंबलों की चोरी, चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुर थाना क्षेत्र की एक दुकान से चोर ने कंबल चोरी कर ली। पुलिस ने चोर को उस समय धर दबोचा जब वह कंबल बेचने की फिराक में था। पुलिस ने उस पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
बता दें कि बीती 6 मई को चोरों ने रेलवे बाजार स्थित श्री सिद्धि विनायक इन्टरप्राइजेज नामक दुकान से दो कंबल चोरी कर लिए थे। इस मामले में दुकानस्वामी बनवारी लाल निवासी नईबस्ती, कब्रिस्तान गेट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस के हाथ सफलता लग गई। गश्त के दौरान बनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक चोर को चोरगलिया रोड से उस समय दबोच लिया जब वह कंबल बेचने की फिराक में था। पकड़े गये आरोपी ने पुलिस को अपना नाम नावेद अहमद उर्फ जिबरान पुत्र जमीर अहमद निवासी काठगोदाम बताया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अलर्ट! उत्तराखंड में आसमान से फिर बरसेगी आफत: भूस्खलन से 107 सड़कें ठप, घरों से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440