दर्जा राज्यमंत्री से मारपीट करने के दोनों आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दर्जा राज्यमंत्री से मारपीट करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कार्यवाही के बाद जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। बता दें कि बीती 20 सितम्बर की रात सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष अजय राजौर के साथ दो युवकों ने उस समय मारपीट कर दी, जब उन्होंने दोनों से घर के दरवाजे के आगे खड़ी स्कूटी हटाने के लिए कहा। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये थे। इस मामले में मंगलवार को उत्तरांचल स्वच्छकार सफाई कर्मचारी संघ ने कोतवाल से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। साथ ही उन्होंने दर्जा राज्य मंत्री को नशे के सौदागरों से जान माल का खतरा भी बताया था। ऐसा न होने पर उन्होंने प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।
इधर पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इस मामले में कार्यवाही करते पुलिस ने दोनों आरोपियों अंकित रावत निवासी हीरानगर और अभिषेक जोशी निवासी लालडांठ को उनके घरों में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें जेल के लिए रवाना कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खरगे की हल्द्वानी रैली को लेकर कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, प्रकाश जोशी के स्वागत के साथ तैयारियों का आगाज
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440