समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमणकाल में रक्त की हो रही कमी कोे देखते हुए ब्राह्मण उत्थान महासभा की ओर से बुधवार मुखानी स्थित बालकृष्ण देवकी जोशी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभा से जुड़े लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय कोरोना वायरस संक्रमण जैसी वैश्विक महामारी के चलते आए दिन लोग कोरोना से ग्रसित हो रहे हैं। कोरोना सबसे अधिक ऐसे लोगों को संक्रमित कर रहा है, जो अन्य बीमारियों से भी ग्रसित हैं। ऐसे में रक्त की नितान्त आवश्यकता होती है। इसे देखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया है। जिससे किसी भी गंभीर रोगी को समय से रक्त उपलब्ध हो सके। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं का आभार भी जताया। शिविर में मंजू पाठक, हेम चन्द्र भट्ट, कौशलेंद्र भट्ट, सौभाग्य भारद्वाज, विपिन चन्द्र बलूटिया, विक्की पाठक, गिरीश चन्द्र पाठक, प्रभाकर जोशी, लता जोशी, नवीन चन्द्र जोशी, शुभाशी द्विवेदी, भाष्कर जोशी, पवन कबड्वाल, सूरज कबड्वाल, सुभाषिनी देवी, विनोद जोशी, स्वाति शर्मा, विनीता शर्मा, प्रतीक जोशी, विनोद उपाध्याय, उमेश पांडे, सतीश खुल्बे, युगल शर्मा सहित तमाम रक्तदाता मौजूद रहे। सभी रक्तदाताओं को अध्यक्ष विशाल शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र भी दिए गए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


