एक दुकान से ब्रास मूर्ति का नग चोरी, चोर कैमरे में हुए कैद

खबर शेयर करें

व्यापारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर जताया रोष

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के बीच त्यौहार के चलते जहां बाजार में भीड़भाड़ बढ़ने लगी है। वहीं चोरों की सक्रियता भी बढ़ गई है। चोरों ने एक दुकान से ब्रास मूर्ति का नग पार कर लिया। हालांकि चोर कैमरे में कैद हो गये और मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन इससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है। कोरोना संक्रमण के बीच त्यौहार के चलते इन दिनों बाजार में लोगों की खासी भीड़ देखी जा रही है। बड़ी संख्या में लोग खरीददारी को बाजार पहुंच रहे हैं। इस भीड़ भाड़ का फायदा अब चोर उठाने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार बर्तन बाजार में राजीव अग्रवाल की अमर बर्तन भंडार नाम से दुकान है। बताया जाता है कि बीते दिवस उसकी दुकान में रखी ब्रास मूर्ति का एक नग चोरी हो गया। इससे दुकानदार के अलावा कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जब दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें दो युवक नग चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए। दुकानदार ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंपने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है। इधर चोरी की इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। चोरों की गिरफ्तारी व इस प्रकार की घटना की रोकथाम को लेकर व्यापारियों ने एसएसपी सुनील कुमार मीणा से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों का कहना था कि त्यौहारों के मद्देनजर बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। कहा कि त्यौहारों के दौरान पूर्व में भी चोरी, जेबकतरी समेत अन्य अपराधिक घटनाएं होती रही हैं, जिनकी रोकथाम के लिए विशेष प्रबंध किए जाने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने दुकान में हुई चोरी का भी जल्द खुलासा करने की मांग एसएसपी से की। एसएसपी ने व्यापारियों को चोरी के जल्द खुलासे व अपराधिक वारदातों की रोकथाम को कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440