स्मैक बेचने को किया मना तो महिला पर मारी ईंट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में स्मैक का कारोबार जहां लगातार अपनी जड़ें जमा रहा है। वहीं इसका नशा करने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में इसके नकारात्मक परिणाम भी अब सामने आने लगे हैं। ऐसे ही एक मामले में जहां तस्कर ने घर के बाहर स्मैक तस्करी का विरोध करने पर महिला के सिर में ईंट मार दी।
जानकारी के अनुसार स्मैक तस्कर द्वारा महिला पर हमला बोलने का मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर का है। यहां रहने वाली नाजमा पत्नी मोहम्मद शकील के अनुसार उसके पड़ोस में शहनाज रहता है। बीती रात उसके घर के बाहर भीड़ लगी हुई थी। जिससे शोरगुल हो रहा था। उसने बाहर जाकर देखा तो शहनाज ग्राहकों को स्मैक बेच रहा था। जब उसने शहनाज से घर के बाहर स्मैक न बेचने की बात कही तो वह तैश में आ गया और उसके सिर पर ईंट से हमला बोल दिया। इस बीच शहनाज के साथी नादिर ने भी उस पर कुदाल से वार किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440