बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर व्यापारियों ने सीएम से की इस्तीफे की मांग, दिया धरना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। इसके लिए व्यापारियों ने सीएम से इस्तीफे की मांग की है। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने अपनी चार सूत्री मांगों हल्द्वानी सहित राज्य की बदहाल स्वास्थ सेवाओं दुरुस्त करने, गौलापार में अन्तर्राष्ट्रीय बस अड्डे का निर्माण, व्यापारियों का छः माह का जीएसटी माफ करने व हल्द्वानी की सड़कों की दुर्दशा सुधारने की मांग को लेकर मंगलवार को बुद्ध पार्क में धरना दिया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने बदहाल स्वास्थ सेवाओं के लिए मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा बद से बदतर हो चुकी है। आम जन को तो दूर वीआईपी तक को अस्पतालों में ईलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इस बात पर आश्चर्य जताया कि दो कमिश्नरी वाले राज्य के स्वास्थ विभाग का जिम्मा स्वयं मुख्यमंत्री के पास है। बावजूद इसके राज्य में स्वास्थ सेवाएं चरमरा गयी हैं। लोग अस्पताल जाने में डर रहे हैं। कहा कि राज्य सरकार आम जनता को स्वास्थ सेवाएं देने में विफल रही है। गौलापार अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डे का निर्माण रोकना एक राजनीतिक साजिश है। व्यापारियों को राहत देने के लिए छह महीने का जीएसटी माफ़ किया जाना चाहिए। हल्द्वानी की बदहाल सड़को का निर्माण होना चाहिए।
धरने में प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, डॉ बालम सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह चिलवाल, रमेश जोशी, नन्द किशोर कपिल, जीवन कार्की, हर्ष जलाल, महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, रवि गुप्ता, योगेश कांडपाल, शम्भू दत्त कविदयाल, हरजीत चड्ढ़ा, उमेश बेलवाल सहित आदि व्यापारीगण बैंठे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खरगे की हल्द्वानी रैली को लेकर कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, प्रकाश जोशी के स्वागत के साथ तैयारियों का आगाज
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440